फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   14 Lekhpal sacked for going on strike

हड़ताल करने पर 14 लेखपाल बर्खास्त

Sat, 28 Dec 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
14 Lekhpal sacked for going on strike
बहराइच में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर बंद ताला व बाहर धरना-प्रदर्शन करते लेखपाल संघ ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल के बाहर शनिवार को लेखपालों ने हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने धरनास्थल का गेट बंद किए जाने पर आक्रोश भी जताया। उधर, प्रशासन ने देर रात लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री समेत 14 और लेखपालों की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। हालांकि शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल होने से उहापोह की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले की छह तहसीलों के 285 लेखपाल आंदोलन कर रहे हैं। लेखपालों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन की ओर से शुक्रवार को धरनास्थल पर ताला जड़ दिया गया। शनिवार को भी ताला नहीं खोला गया। इससे आक्रोशित लेखपाल धरनास्थल के बाहर ही जमीन पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयराज सिंह व जिला मंत्री त्रियुगीनरायन शुक्ला ने कहा कि लेखपालों का उत्पीड़न सरकार चाहे जितना कर ले, अब वह झुकने वाले नहीं हैं। अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो लेखपाल काम पर वापस नहीं लौटेंगे। उधर, प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में लेखपालों में आक्रोश भी दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री समेत 14 लेखपाल और बर्खास्त किए गए हैं। अब तक 24 लेखपालों की बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा चुकी है। प्रदर्शन के दौरान आशुतोष मिश्रा, रोहित शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, सुनील अवस्थी, कमलेश शुक्ला, मुकेश यादव, दीपिका दीक्षित, रचना यादव, मधु पांडेय, आशीष कुमार, अवधेश पांडेय, राजन पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, महेश शुक्ला, सरवर अली, अनोखे यादव, विमल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed