फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   14 km road to be widened to Karikot temple at a cost of Rs 29 crore

Bahraich News: 29 करोड़ से कारीकोट मंदिर तक चौड़ा होगा 14 किमी मार्ग

Thu, 12 Dec 2024 11:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 12 Dec 2024 11:18 AM IST
विज्ञापन
14 km road to be widened to Karikot temple at a cost of Rs 29 crore
बहराइच। बलहा विकासखंड के ग्राम पंचायत कारीकोट स्थित प्राचीन मां काली के मंदिर तक जाने वाला खस्ताल है और सिंगल मार्ग है। इससे यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी लेकिन श्रद्धालुओं की यह परेशानी बहुत जल्द दूर होने वाली है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कारीकोट मंदिर तक के 14 किमी लंबे मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के 29 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


बलहा विधानसभा के ग्राम पंचायत कारीकोट स्थित कारीकोट मंदिर (मां काली का मंदिर) क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। नवरात्र व श्रावण मास में जहां मंदिर पर हजारों भक्तों का सैलाब उमड़ता है तो वहीं भागवत कथा व भंडारे का आयोजन साल भर चलता रहता है। यही नहीं कारीकोट मंदिर पर हर साल वार्षिक मेले का आयोजन होता है और इसमें लाखों श्रद्धालु व दूर दराज से दुकानदार आते हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद कारीकोट मंदिर आने वाला 12.500 किमी लंबा मार्ग जर्जर है और श्रद्धालु कई बार मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण की मांग कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की इस समस्या का अब बलहा विधायक बलहा सरोज सोनकर ने संज्ञान लिया है और लोक निर्माण विभाग को मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा है। विधायक के प्रस्ताव के बाद लोक निर्माण विभाग 12.500 किमी लंबे मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के लिए 29 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है। लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार मार्ग का चयन धर्मार्थ योजना के तहत किया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
श्रद्धालुओं के साथ दर्जनों गांव के ग्रामीणों को होगा लाभ
कारीकोट मंदिर को जाने वाले 12.500 किमी लंबे मार्ग से कारीकोट, विशुनापुर, रमपुरवा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण गुजरते हैं। मार्ग जर्जर व सिंगल होने से इन्हें भी परेशानी हो रही है। मार्ग निर्माण से यहां निवासरत ग्रामीणों को भी सीधा फायदा होगा।

कोट-

मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव विधायक ने दिया है जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed