{"_id":"69371ba4258579f23f055e34","slug":"136-families-from-bharthapur-will-settle-in-semrahna-approval-for-chief-ministers-residence-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-140933-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सेमरहना में बसेंगे भरथापुर के 136 परिवार, मुख्यमंत्री आवास की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सेमरहना में बसेंगे भरथापुर के 136 परिवार, मुख्यमंत्री आवास की मंजूरी
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नेपाल सीमा से सटे कतर्नियाघाट जंगल के दुरूह इलाके में बसे भारत के अंतिम गांव भरथापुर के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया अब गति पकड़ चुकी है। शासन ने सेमरहना में बसावट के लिए 136 मुख्यमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन की इस मंजूरी के बाद भरथापुर के ग्रामीणों के सपनों को पंख मिल गए हैं।
29 अक्तूबर को कौडियाला नदी में हुए नाव हादसे में कई लोगों की जान गई थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में पीड़ित परिवारों से मिलकर भरथापुर के सभी पात्र परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की घोषणा की थी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेमरहना में भूमि चयन कर विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब शासन द्वारा स्वीकृति मिलते ही विस्थापन का रास्ता साफ हो गया है।
मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शामिल 136 परिवार अब जंगल और जंगली जानवरों के भय से मुक्त होकर सुरक्षित वातावरण में जीवन शुरू कर सकेंगे। इन्हीं परिवारों के लिए सेमरहना में पुनर्वास स्थल विकसित किए जाने की तैयारी तेज कर दी गई है। योजना के अनुरूप भवन निर्माण के लिए धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा : बीडीओ
शासन से स्वीकृति मिलते ही राजस्व, विकास और पंचायत राज विभाग की टीमें निर्माण कार्य की रूपरेखा तय करने में जुट गई हैं। खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद यादव ने बताया कि भरथापुर के विस्थापन हेतु भेजी गई सूची को शासन की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी, इसके बाद सेमरहना में आवास निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
प्रत्येक परिवार को किस्तवार मिलेगी यह धनराशि
प्रथम किस्त : 40,000 रुपये
द्वितीय किस्त : 70,000 रुपये
तृतीय किस्त : 10,000 रुपये
मनरेगा मजदूरी : 22,680 रुपये (252 रुपये प्रतिदिन × 90 दिन)
शौचालय सहायता : 12,000 रुपये