{"_id":"5caf885ebdec2213f9330755","slug":"131555007582-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में तीन घरों से पांच लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में तीन घरों से पांच लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुजूरपुर (बहराइच)। थाने से चंद कदम की दूरी पर बीती रात तीन घरों से बदमाशों ने लगभग पांच लाख की संपत्ति समेट ली। आहट पाकर महिलाएं जगी तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हेें काबू कर जेवर भी लूट लिए। बदमाशों ने ग्राम प्रधान और प्रधानाचार्य समेत तीन घरों को निशाना बनाया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हुजूरपुर थाना अंतर्गत कस्बे में थाने से 50 मीटर की दूरी पर इंद्र सिंह, सुरेश मिश्रा व देवराज सिंह का आवास है। बुधवार रात सभी घरों में सो रहे थे, तभी छत के सहारे घर में बदमाश घुस गए। ग्राम भाठीकुंडा के प्रधान इंद्र सिंह के आवास में घुसे बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख मूल्य के जेवरात और लगभग एक लाख रुपये नगदी समेट ली।
इसी दौरान आहट पाकर परिवार की महिलाओं की नींद खुल गई। तभी बदमाशों ने महिलाओं को कट्टे के बल पर काबू में कर उनके जेवर भी उतरवा लिए। इसके पूर्व बदमाशों ने सुरेश मिश्रा के घर से लगभग सवा लाख की संपत्ति समेटी। किराये के मकान में रह रहे प्रधानाचार्य देवनारायण सिंह के घर से चारों ने 40 हजार रुपये पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन
सुबह घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तब हड़कंप मचा। ग्राम प्रधान ने लगभग आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने पवन सिंह दद्दू व राजन तिवारी को हिरासत मे लिया है। प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।