फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से चार मासूमों की मौत

बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से चार मासूमों की मौत

Thu, 17 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से चार मासूमों की मौत
बहराइच। जिला अस्पताल में बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से पीड़ित मासूमों की मौत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से पीड़ित चार मासूमों की मौत हो गई। जबकि बुखार और डायरिया से पीड़ित 10 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। फखरपुर के कस्बा निवासी सुरेंद्र (3माह) पुत्र जीवनलाल को बुखार की शिकायत पर बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार दोपहर में इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। विशेश्वरगंज के अकोलवा गांव निवासी पवन कुमार (2 माह) पुत्र वीरेंद्र की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दरगाह के ककरी गांव निवासी राजेश की पत्नी रमावती ने बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के तीन दिन बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे चिल्ड्रेन वार्ड के आईसीयू में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान नवजात ने भी दम तोड़ दिया। उधर कैसरगंज के कस्बा निवासी मुबीन की पत्नी गुड़िया ने बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के एक घंटे बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। लेकिन इलाज शुरू होते ही नवजात की भी मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते मृतकों के शव लेकर घर चले गए हैं। आईसीयू के प्रभारी वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि काफी कोशिश के बाद भी मासूमों को बचाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed