{"_id":"5fbd3ed88ebc3e75024945ce","slug":"13-workers-including-three-doctors-missing-salary-bahraich-news-lko5515907156","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गायब मिले तीन चिकित्सकों समेत 13 कर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गायब मिले तीन चिकित्सकों समेत 13 कर्मियों का रोका वेतन
बहराइच के विकास भवन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
Link Copied
बहराइच/नानपारा। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने मंगलवार को विकास भवन और जल निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें पांच कर्मचारी नदारद मिले। उधर, एसडीएम नानपारा के निरीक्षण में तीन चिकित्सकों समेत आठ कर्मचारी नदारद मिले। इन सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुबह सीडीओ कविता मीना के साथ विकास भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के चपरासी हरीलाल गौड़, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के कनिष्ठ सहायक बलदाऊ कृष्ण गुप्ता, विकास विभाग के उर्दू अनुवादक मोहम्मद अबुजर, एनआरएलएम की कंप्यूटर ऑपरेटर रश्मि व मनरेगा के लेखा सहायक सिराज अहमद अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। डीएम ने जल निगम कार्यालय का भी जायजा लिया। उधर नानपारा के एसडीएम सूरज पटेल ब्लॉक बलहा के कार्यालय पहुंचे। यहां पर एक महिला कर्मी के स्थान पर उसके पुत्र के हस्ताक्षर पाए गए। एसडीएम ने उसका वेतन रोकने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचने पर एसडीएम को चिकित्सक डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. वीके ठाकुर, महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना गुप्ता, ईसीजी आपरेटर चंदन कुमार, वार्ड ब्वाय नरेश कुमार व सुभाष सिंह गैरहाजिर मिले। नगर पालिका परिषद नानपारा के निरीक्षण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश कुमार नदारद मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।