फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   13 lekhpal suspended

13 लेखपाल निलंबित, हड़ताल जारी

Wed, 18 Dec 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
13 lekhpal suspended
बहराइच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। लेखपालों ने मांगों को पूरा नहीं किए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। उधर एस्मा लगाए जाने के बाद भी हड़ताल जारी रखने पर प्रशासन ने 13 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। डीएम ने हड़ताल से लेखपालों के वापस नहीं लौटने पर बर्खास्तगी किए जाने की भी बात कही है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह व जिला मंत्री त्रियुगी नरायन शुक्ला की अगुवाई में बुधवार को कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर लेखपालों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष जयराज ने कहा कि लेखपालों के वेतनमान की विसंगति को दूर नहीं किया जा रहा है। इसे दूर करने के लिए काडर रिव्यू समिति की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। जिससे लेखपाल आंदोलित हैं।
विज्ञापन

जिला मंत्री त्रियुगी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लगे लेखपालों को मानदेेय केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया है। मगर अधिकारियों ने उसकी बंदरबांट कर ली है। अब लेखपाल मांगों को पूरी किए जाने के बाद ही हड़ताल वापस लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बरातीलाल वर्मा, जिला मंत्री नवल किशोर गुप्ता, अमीन संघ के जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रताप ने भी संबोधित किया। धरने में तहसील पयागपुर के मंत्री रोहित शुक्ल, विमल तिवारी, अवधेश कुमार, महेंद्र मिश्रा, पुष्पेंद्र शुक्ल, धर्मवीर सिंह, दीपिका दीक्षित, रचना यादव, मनीषा अवस्थी आदि मौजूद रहेे।
उधर एस्मा लगाए जाने के बावजूद लेखपालों द्वारा धरना जारी रखने को गंभीरता से लेते हुए डीएम शंभु कुमार के निर्देश पर संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह, जिला मंत्री त्रियुगी नरायन शुक्ला, सदर तहसील अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, मंत्री अवधेश कुमार व खंड मंत्री अशोक मिश्रा समेत 13 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है।

डीएम ने बताया कि एक दिन पूर्व हड़ताल कर रहे 80 लेखपालों को सर्विस में ब्रेक देने का नोटिस जारी किया गया है। अगर लेखपाल हड़ताल से वापस काम पर नहीं लौटे तो उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी। जिलाध्यक्ष जयराज सिंह ने बताया कि कोई भी लेखपाल कार्रवाई से नहीं डर रहा है। सभी काम पर नहीं लौटेंगे। हड़ताल जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed