{"_id":"603d27308ebc3ecad707937e","slug":"13-houses-burnt-to-ashes-loss-of-millions-bahraich-news-lko5674194185","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
मोतीपुर/गायघाट। मोतीपुर के दुन्नापुरवा गांव में आग लगने से आठ ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। इसी क्षेत्र के मटेही में वैवाहिक समारोह में आग लगने से चार मकान जल गए। जबकि कैसरगंज के मीरपुरवा चिलवा में आग लगने से एक मकान जला है। सभी 13 मकान जलने से छह लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
मोतीपुर तहसील के दुन्नापुरवा गांव में मिहीलाल यादव के मकान में सोमवार दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक लपटों ने पड़ोसी जुग्गीलाल, लखन, लालबिहारी, बुद्धीलाल समेत आठ मकानों को चपेट में ले लिया। सभी मकान धू-धूकर जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पीड़ितों ने तहसील मुख्यालय में दी है। इसी तहसील क्षेत्र के मटेही कला गांव निवासी मुबारक अली की पुत्री का विवाह सोमवार को तेलियनपुरवा से तय था।
इसमें तेलियनपुरवा निवासी अली बहादुर बारातियों के साथ मटेही कला आए हुए थे। बारातियों के लिए खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते मुबारक अली, नाजिमा, जहीरुद्दीन समेत चार लोगों के मकानों में आग लग गई। इन मकानों का सारा सामान जल गया। सूचना पर लेखपाल शिवकुमार ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। कैसरगंज तहसील की ग्राम पंचायत मीरपुर चिलवा में सोनू यादव के मकान में सोमवार दोपहर आग लग गई। इससे घर के सामान के साथ ही अंकपत्र समेत अन्य दस्तावेज जल गए। इन अग्निकांडों में छह लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।