फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बाढ़ से हालात हुए बदतर

बाढ़ से हालात हुए बदतर

Sun, 29 Jul 2018 11:06 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से हालात हुए बदतर
बाढ़ की चपेट में तीन गांव, छह मकान डूबे
विज्ञापन


बहराइच/महसी। बाढ़ से जिले में हालात बदतर होते जा रहे हैं। महसी क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है तो वहीं कैसरगंज तहसील क्षेत्र के जरवल में भी बाढ़ के कारण मार्गों पर पानी बहने लगा। घाघरा नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।


वहीं मिहींपुरवा क्षेत्र में भी बाढ़ का कहर जारी है। सोमईगौढ़ी गांव में बाढ़ व कटान के कारण छह ग्रामीणों के मकान नदी में समाहित हो गए। तीन गांवों में पानी भरा हुआ है। राहत व बचाव कार्य शून्य है।
विज्ञापन



नेपाल के पहाड़ी इलाकों और जिले में हो रही भारी बरसात के कारण घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है। नदी एल्गिन ब्रिज पर 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। अलग-अलग बैराजों की ओर से रविवार को लगभग ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसके कारण उफनाई घाघरा महसी में कटान कर रही है। गोलागंज में शिव मंदिर नदी से महज आठ मीटर की दूरी पर रह गया है। महसी क्षेत्र के छत्तरपुरवा गांव में भी कटान लगातार जारी है। उफनाई घाघरा का कहर महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में तेज हो गया है।



कैसरगंज तहसील के जरवल ब्लॉक के आदमपुर रेवली तटबंध के पार बसे पुरैनी-सुंदरपुरवा मार्ग पर लगभग डेढ़ फुट तक पानी भरा हुआ है। जिसके चलते गांव के लोगों को मुख्यालय पहुंचने में समस्या हो रही है। किसी तरह जान जोखिम में डालकर ग्रामीणा मार्ग पार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed