फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मौसम

मौसम

Fri, 10 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
मौसम
धुंध बनी जानलेवा, वाहन ने महिला को रौंदा
विज्ञापन


बहराइच। तराई में धुंध हादसों का कारण बनने लगा है। गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर धुंध के चलते हुए हादसों में महिला की वाहन से कुचलकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक महिला रिटायर्ड वनकर्मी की पत्नी बतायी जा रही है। दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत कल्पीपारा कॉलोनी निवासी सरला पांडेय (58) पत्नी मातादीन पांडेय गुरुवार शाम को घर का सामान लेने के लिए आसामरोड पार कर दुकान जा रही थी। इसी दौरान धुंध के चलते सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन


मौके पर ही कुचलकर महिला की मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर रामगांव थाना अंतर्गत तिहरनपुरवा गांव निवासी बबलू (18) निवासी प्रेम (22) व राजू (25) को बाइक पर बिठाकर जिला मुख्यालय आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान धुंध के चलते सोहरवा गांव के निकट सामने से आ रही आटो से बाइक भिड़ गई। तीनों युवकों को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।

मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी
तराई में तीन दिन से धुंध छाई हुई है। गुरुवार की भोर हालात कुछ ज्यादा ही गड़बड़ दिखे। सुबह धुंध के चलते रास्ता नहीं दिख रहा था। दोपहर तक स्थिति कुछ सुधरी, लेकिन दृश्यता बहुत कम रही। सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को सांस लेने में परेशानी का एहसास हुआ। वहीं गले में जलन और आंख से पानी आने की भी शिकायत कुछ लोगों ने की। मौसमविद् इसके पीछे बदल रहे मौसम को जिम्मेदार बता रहे हैं, वहीं जिले के लोग दिल्ली की तर्ज पर तराई की हवा भी जहरीली होने की बात कह रहे हैं। तराई में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बीते तीन दिन से कुछ अधिक ही तब्दीली नजर आ रही है। गुरुवार की सुबह हुई तो वातावरण धुंध में लिपटा दिखा। लोगों ने समझा कि कुछ देर बाद यह खत्म हो जाएगा, लेकिन जो हालात सुबह रहे, वही स्थिति शाम तक बरकरार रही। लोग सुबह आदत के मुताबिक मार्निंग वॉक को निकले, लेकिन इस दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। शहर के सिविल लाइंस गोंडा रोड, बख्शीपुरा नईबस्ती, माल गोदाम रोड, छावनी बाजार, दरगाह शरीफ रोड, हुजूरपुर रोड, तिकोनीबाग बाईपास आदि इलाकों में धुंध के बीच मार्निंग वॉक कर रहे लोगों को आंखों व गले में हल्की जलन का एहसास हुआ। कुछ लोगों को आंख से पानी आने की शिकायत भी हुई। धुंध के चलते दृश्यता महज ढाई मीटर रही। जिस कारण सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। वाहन रेंगते हुए दिखे। परिवहन निगम की बसें व लोगों के निजी वाहन गंतव्य पर दो से ढाई घंटे विलंब पर पहुंचे। रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं। मैलानी-गोंडा रेलखंड पर ट्रेनें डेढ़ से दो घंटा विलंब से संचालित हुईं। जनजीवन पूरी तरह प्रभावित दिखा।

व्यायाम करने वालों को हुईं मुश्किलें
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में व्यायाम करने गई शहर निवासी रजनी ने कहा कि अन्य दिनों की अपेक्षा सांस लेने में खिंचाव महसूस हो रहा है। वहीं आसिफ और नदीम ने कहा कि आंखों से पानी आने और गले में जलन भी महसूस हुआ। यह मौसम का बदलाव है या धुंध का नतीजा पता नहीं।

प्रदूषण बढ़ने से हुई समस्या
तराई में जिस तरह से बीते तीन दिनों से मौसम बदल रहा है, वह प्रदूषण का नतीजा है। इस मामले में समाज को सजग होना होगा। तभी प्रदूषण से छुटकारा मिल सकता है। वातावरण में कोहरे के बीच प्रदूषण नमी से अधिक फैलता है। जिस कारण जलन और आंखों से पानी आने की शिकायत होती है। यह एक तरह का इन्फेक्शन है। वाहनों से निकलने वाले धुएं व अन्य कारणों से भी यह समस्या हो सकती है।
- डॉ. पारितोष, वरिष्ठ फिजीशियन जिला अस्पताल

तीन साल में बहराइच भी बन जाएगा दिल्ली
फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह का कहना है, कि फिलहाल यहां की परिस्थितियां अभी दिल्ली जैसी नहीं है। मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में न्यूट्रिलाइज होने से जलन और आंख से पानी आने की शिकायत हो सकती है। जिले में प्रदूषण बढ़ने की जो स्थितियां हैं, उसके चलते आगामी तीन साल में बहराइच भी दिल्ली बन जाएगा। अगर सजग न हुए तो परिणाम काफी भयावह हो सकते हैं।


चार दिन तक इसी तरह रहेगा मौसम
मौसम में परिवर्तन के चलते तापमान में गिरावट आयी है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आगामी चार दिन तक इसी तरह का मौसम रहने के संकेत मिल रहे हैं। गौरतलब हो कि गुरुवार को तीसरे दिन भी सूरज नहीं निकलने से लोगों को अधिक दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed