फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अंतिम चौथी में शामिल होने के लिए उमड़ने लगे श्रद्धालु

अंतिम चौथी में शामिल होने के लिए उमड़ने लगे श्रद्धालु

Sat, 10 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
अंतिम चौथी में शामिल होने के लिए उमड़ने लगे श्रद्धालु
अंतिम चौथी में शामिल होने को जुटने लगे जायरीन
विज्ञापन

चित्तौरा झील के तट पर अकीदतमंद ने डाला डेरा
बहराइच। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर आयोजित जेठ मेले की अंतिम चौथी रविवार को है। इसके लिए जायरीन की भीड़ फिर जुटने लगी है। विभिन्न जनपदों के जायरीन जत्थों में चित्तौरा झील के तट पर पहुंच रहे हैं। वहां से गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए जायरीन दरगाह शरीफ में हाजिरी लगा रहे हैं।
सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले की अंतिम चौथी रविवार को है। इसके लिए दरगाह प्रबंध समिति ने व्यवस्था चौकस कर ली हैं। जायरीन भी चौथी में शामिल होने के लिए दस्तक देने लगे हैं। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बस्ती, आजमगढ़, बिहार के सीवान, पटना, रांची, दिल्ली, राजस्थान, जयपुर से भी जायरीन का रेला बहराइच पहुंचने लगा है। चित्तौरा झील के तट पर जायरीन डेरा डाले हुए हैं। यहां पर परंपरागत तरीके से स्नान व पूजा-अर्चना कर जायरीन हठीले होते हुए गाजी की दरगाह पर पहुंचकर हाजिरी लगा रहे हैं। गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए जायरीन निशान और चादर लेकर भी मजार शरीफ पर पहुंच रहे हैं। मेला परिसर में भीड़ फिर बढ़ने लगी है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि अंतिम चौथी के लिए बिजली, पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं हैं। साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मी चौबीस घंटे निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंसेट
मेले में हो रही खरीदारी
दरगाह मेले में स्थानीय मेलार्थियों की भीड़ शुक्रवार को भी उमड़ती रही। मेला परिसर में स्थित चीनी मिट्टी, कांच के बर्तन, रेडीमेड कपड़े, लाठी आदि की खरीदारी जमकर हुई। महिला मेलार्थियों ने ढोल व चूड़ियां खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed