फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   12 thousand population will get urban facilities

12 हजार आबादी को मिलेंगी शहरी सुविधाएं

Wed, 23 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
12 thousand population will get urban facilities
बहराइच। नगरपालिका परिषद से सटी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति काफी धीमी थी। इससे इन ग्राम पंचायतों के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कैबिनेट ने बहराइच नगर पालिका के क्षेत्र के विस्तार को मंजूरी दी है। ऐसे में इससे सटी चार ग्राम पंचायतों के लोगों को अब शहरी सुविधाओं के लिए चक्कर नहीं काटने नहीं पड़ेंगे। लगभग डेढ़ दशक बाद इन गांवों को मोहल्लों का दर्जा मिलेगा। वहीं नगर पालिका में करीब 12 हजार आबादी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद बहराइच में पहले 26 वार्ड शामिल थे। लगभग दो दशक पूर्व किए गए परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 31 हो गई थी। इसके बाद नगरपालिका से सटे इलाकों शेखदहीर, सूफीपुरा, माधवरेती, छावनी सरकार आदि को शामिल किए जाने की मांग उठने लगी थी। इसका कारण पालिका से सटे इन इलाकों में अपेक्षित विकास न हो पाना था।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से लगभग डेढ़ दशक पूर्व इसका प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके बावजूद प्रस्ताव फाइलों में ही कैद रह गई थी। वहीं अब कैबिनेट ने नगरपालिका के विस्तार को मंजूरी प्रदान की है। इसमें नगर क्षेत्र के चार गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है। इसमें शेखदहीर, जगतापुर, छावनी सरकार और अमीनपुर नगरौर शामिल हैं। इनके परिसीमन के बाद करीब 12 हजार की आबादी को शहरी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल के प्रयासों से नगरपालिका के विस्तार को मंजूरी मिली है। इसके बाद गांवों में भी शहरी इलाकों की तरह से सड़क, पेयजल, आवास, सुरक्षा आदि के काम किए जाएंगे।
अब यह होगा नगर पालिका का स्वरूप
पूरब में आसाम रोड से चांदमारी बाईपास, गोंडा रोड से दोनक्का के बगल रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए अमीनपुर नगरौर व छावनी सरकार इसमें शामिल होंगे।
पश्चिम में आसाम रोड से ग्राम सिंघापरासी से गुल्लाबीर रेलवे क्रॉसिंग होते हुए ग्राम मीरपुर कस्बा का कुछ हिस्सा, झिंगहाघाट के पुल से बाईपास रोड और त्रिमुाहानी घाट से गोलवाघाट सरयू नदी के तट तक का हिस्सा इसमें शामिल होगा।

उत्तर में आसाम रोड से ग्राम सलारपुर तक का क्षेत्र नगर पालिका में शामिल होगा।
दक्षिण में गोलवाघाट सरयू नदी के पास से कटी चौराहा होते हुए जगतापुर गांव तक का हिस्सा पालिका में आएगा।
अब आबादी होगी 1.98 लाख
चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रेहान ने बताया कि नगर पालिका का विस्तार होने के बाद करीब चार ग्राम पंचायतें इसमें शामिल होंगी। इससे 12 हजार की आबादी इसमें और जुड़ेगी। जिसके बाद नगर क्षेत्र की आबादी 1.98 लाख हो जाएगी। नगरपालिका परिषद बहराइच की आबादी पहले 1.86 लाख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed