फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   12 lakh rupees loot with a businessman in payagpur Bahraich.

दिनदहाड़े व्यापारी से 12 लाख की लूट: सिर पर तमंचा मारकर छीन लिया बैग, व्यापारियों में दहशत

Mon, 23 Jan 2023 06:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Jan 2023 06:33 PM IST
सार

बहराइच के पयागपुर में एक किराना व्यापारी से दिनदहाड़े 12 लाख रुपये की लूट हो गई। बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे से प्रहार कर रुपये छीन लिए और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
12 lakh rupees loot with a businessman in payagpur Bahraich.
हमले में घायल हुआ व्यापारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक किराना व्यापारी से 12 लाख रुपए लूट लिए। थाने से महज डेढ़ किलोमीटर दूर दिनदहाड़े घटी इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पयागपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, मौके पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार निवासी गौरव उर्फ गोलू अपने भाई दीपक के साथ किराने का व्यवसाय करते हैं। उनका थोक व गल्ले का व्यवसाय है। सोमवार को गौरव शनिवार और रविवार के कारोबार का पैसा जमा करने के लिए पयागपुर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा कार्यसमिति की बैठक : सीएम ने कहा, विपक्ष को यूपी की समझ होती तो उन्हें दर दर की ठोकर नहीं खानी पड़ती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दिया लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य




इसी दौरान पहले से ही घात लगाए खड़े बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने उन्हें रेलवे स्टेशन के पास उन्हें घेर लिया और तमंचा से सिर पर वार कर पैसे छीन लिए। व्यापारी जब तक कुछ समझ पाता अपराधी तमंचा लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। घायल व्यापारी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। 

सुबह लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर हुई इस वारदात से व्यापारी सकते में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना पर पयागपुर थाना प्रभारी राजकुमार पाण्डेय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एएसपी नगर कुंअर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed