फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   12 Kasturba Gandhi schools will have education up to intermediate level

Bahraich News: 12 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में इंटर तक होगी पढ़ाई

Wed, 29 May 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 29 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
12 Kasturba Gandhi schools will have education up to intermediate level
अभी कक्षा छह से आठ तक होती है पढ़ाई, छात्रावास व एकेडमिक ब्लाॅक का होगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले के 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जल्द ही इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत होंगे। इसमें रिसिया में निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इन विद्यालयों में छात्रावास के अलावा एकेडमिक ब्लाॅक का निर्माण होगा।

जिले में 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चल रहे हैं। जिसमें 1341 छात्राएं कक्षा छह से आठ तक शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उन्हें इंटर तक की शिक्षा देने के लिए रिसिया, कैसरगंज, जरवल, हुजूरपुर, नवाबगंज, शिवपुर, महसी, फखरपुर, पयागपुर, विशेश्वरगंज, चित्तौरा व तेजवापुर को उच्चीकृत किया जाएगा। अभी तक इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई होती थी। उच्चीकृत हो जाने के बाद छात्राएं एक ही विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई कर सकेंगी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अनुराग शर्मा ने बताया कि जिले के 12 विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाना है। रिसिया केजीबीवी में निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन



चल रही प्रक्रिया
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही 12 विद्यालयाें को उच्चीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एआर तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed