फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत रिसिया में हुआ आयोजन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत रिसिया में हुआ आयोजन

Mon, 22 Apr 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत रिसिया में हुआ आयोजन
रिसिया (बहराइच)। रिसिया नगर व्यापार का प्रमुख केंद्र बिंदु है, मगर रिसिया में व्यापारियों को कोई सुविधाएं सरकार से नहीं मिल पा रही हैं। महिलाओं को बैंकों से रोजगार के लिए ऋण दिलाने समेत अन्य अधिकारों को पाने के लिए भटकना पड़ता है। यह बातें व्यापार मंडल रिसिया के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने कहीं।
विज्ञापन



अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को व्यापारी संजय चिरानिया के आवास परिसर में व्यापारियों के साथ हमारा सांसद कैसा हो विषय पर संवाद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने कहा कि मंडी शुल्क के नाम पर व्यापारियों का शोषण हो रहा है। एक मंडी में पंजीकृत होने के बाद भी दूसरी मंडी में किसान से खरीद करने पर टैक्स देने का दबाव बनाया जाता है। किसानों से अनाज खरीदने पर भी फूड लाइसेंस बनवाने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी संजय चिरानिया, राकेश मित्तल और सुदीश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं को लागू किए जाने में जनप्रतिनिधियों की उदासीनता बड़ी बाधक है। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मधू लाठ व संरक्षक किरन गोयल ने कहा कि रिसिया में परिवहन की सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हैं। न तो रोडवेज की बस चलती है और न ही किसी को रात के समय ट्रेन ही मिल पाती है।


इस दौरान व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि इस बार ऐसा सांसद चुनेें जो व्यापारियों की परेशानियां दूर कराए। उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाए और सुरक्षा की व्यवस्था कर सके। इस मौके पर संजय गोयल, सरोज शर्मा, इंदू जैन, गायत्री चिरानिया, संजय शर्मा, राजेंद्र जैन, आलोक जैन, अशोक मुनका, दीपक मुनका आदि मौजूद रहे।


हम सभी को दिलाए राहत
व्यापारियों के हित के प्रति गंभीर रहने वाले नेता को ही हम सब चुनकर भेजेंगे। हमारा सांसद ऐसा होना चाहिए, जो हम सभी को राहत दिला सके।
- प्रकाश बंसल, अध्यक्ष, व्यापार मंडल


संघर्ष में रहे व्यापारी के साथ
व्यापारियों के साथ आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में सांसद ऐसा चुना जाना चाहिए जो व्यापारियों के साथ हर संघर्ष में खड़ा रहे।
- संजय चिरानिया, उर्वरक व्यवसायी


हमको दिला सके सुरक्षा
व्यापारी वर्ग ऐसा वर्ग है जो समाज के विकास में आर्थिक भागीदार होता है। मगर उसकी सुरक्षा को लेकर कोई आवाज नहीं उठाता। सांसद को चुनने में व्यापारी सुरक्षा अहम मुद्दा होना चाहिए। ऐसा सांसद चुनेंगे जो सुरक्षा दिला सके।
- विनय अग्रवाल, किराना व्यवसायी


योजनाओं का दिलाए लाभ
सरकार व्यापारी के लिए योजनाओं तो लागू करती है। मगर उसे धरातल पर लाया ही नहीं जाता। हमारा सांसद ऐसा होना चाहिए, जो योजनाओं का लाभ व्यापारियों को दिलवा सके।
- अशोक मुनका, महामंत्री किराना व्यापार मंडल


रिसिया थाना लाएं वापस
रिसिया नगर में सुरक्षा के लिए थाना स्थापित है, मगर उसे कई किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है। रिसिया थाने को वापस लाया जाना चाहिए।
- सुदीश अग्रवाल, व्यापारी


हमारी बात सदन तक पहुंचाए
हमारी बात नक्कारखाने में तूती की आवाज बनकर रह जाती है। व्यापारियों के हित को बात को संसद तक पहुंचाने वाले सांसद को ही चुना जाएगा।
- दीपक मुनका, किराना व्यवसायी


व्यापारियों का उत्पीड़न कराए बंद
व्यापारियों का टैक्स के नाम पर जगह-जगह उत्पीड़न होता है। हमारा सांसद ऐसा होना चाहिए, जो व्यापारियों का शोषण बंद करा सके।
- संजय गोयल, मिल मालिक


महिलाओं के लिए बनवाएं काउंटर
रिसिया में रेलवे स्टेशन से लेकर अस्पताल तक में किसी तरह से महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था नहीं है। उनके लिए अलग काउंटर होना चाहिए।
- मधू लाठ, अध्यक्ष अग्रवाल महिला सभा


व्यापार बढ़ाने पर दे ध्यान
रिसिया में व्यापार की असीम संभावनाएं हैं। मगर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से व्यापार कमजोर होता जा रहा है। इसे बढ़ाने पर ध्यान देने वाला सांसद ही जीतना चाहिए।
- सरोज शर्मा, पूर्व सभासद


परिवहन सेवा का दिलाए लाभ
रिसिया में परिवहन सेवा पूरी तरह से धराशायी है। ट्रेनों का संचालन होता है, मगर उसमें समय का निर्धारण सही ढंग से नहीं है। बसें चलती नहीं हैं। ऐसा सांसद होना चाहिए, जो इस पर काम कर सके।
- इंदू जैन


एकल विंडो कराएं स्थापित
व्यापारियों को किसी भी तरह का लाइसेंस लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। सभी विभागों से प्रमाण पत्र जारी किए जाने के लिए एकल विंडो की स्थापना होनी चाहिए।

- गायत्री चिरानिया


हमको दिला सके हक
आधी आबादी अपने अधिकार पाने के लिए सिसकती रहती है। उसको अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। सांसद ऐसा होना चाहिए जो हम सभी को अधिकार दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा सके।
- किरन गोयल, संरक्षिका, अग्रवाल महिला सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed