फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पॉलिथीन का प्रयोग करते दो को दबोचा

पॉलिथीन का प्रयोग करते दो को दबोचा

Thu, 19 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन का प्रयोग करते दो को दबोचा
जरवल (बहराइच)। जरवल कस्बे में अधिशासी अधिकारी ने छापेमारी की। उन्होंने पॉलिथीन का प्रयोग करते दो व्यवसायियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


दोनों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ईओ ने नगर में भ्रमण कर पॉलिथीन के उपयोग पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से 50 माइक्रान से कम के पॉलिथीन उपयोग पर रोक लगा दी है। इसके बाद भी व्यापारी पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं।

जरवल कस्बा निवासी मोहम्मद अहमद थोक पॉलिथीन विक्रेता हैं। बुधवार को पॉलिथीन की बिक्री कर रहे थे। लुकमान किराना की दुकान पर सामान पॉलिथीन में देते मिले। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने सूचना नगर पंचायत के ईओ को दी।


अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने बाजार में छापेमारी की। मौके से काफी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की। ईओ ने बताया कि दोनों व्यापारियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed