फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नाले में डूबकर मासूम की मौत

नाले में डूबकर मासूम की मौत

Tue, 29 Aug 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
नाले में डूबकर मासूम की मौत
राजीचौराहा (बहराइच)। एक बालक दोस्तों के साथ घर से कुछ दूर नाले के तट पर मंगलवार शाम को खेल रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने से डूब गया। काफी देर बाद उसका शव मिला। हादसे से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना तहसील को दी गई। महसी तहसील अंतर्गत माधवपुर करेहना गांव निवासी करीम (5) पुत्र अनीस मंगलवार शाम दोस्तों के साथ घर से 200 मीटर की दूरी पर बह रहे धोबिहा नाले के तट पर खेल रहा था।
विज्ञापन


तभी पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा। तट पर मौजूद साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बह गया। इस पर गांव में सूचना दी गई। परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक करीम तेज धारा में बह गया। खोजबीन शुरू हुई। काफी देर बाद उसका शव 500 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में फंसा हुआ मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना तहसील को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed