{"_id":"598caa074f1c1bb6338b45fa","slug":"11502390791-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त, अधिकारियों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त, अधिकारियों ने ली राहत की सांस
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीचौराहा (बहराइच)। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री को दौरा करना था। लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम गुरुवार भोर में निरस्त हो गया। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालंाकि रातोरात मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के लिए हेलीपैड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तराई में बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा करने के लिए आने वाले थे। इसके लिए कार्यक्रम घोषित हो गया था। 11 अगस्त को दोपहर में मुख्यमंत्री को बहराइच पहुंचना था। लेकिन गुरुवार भोर में अचानक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने का फैक्स शासन से आ गया। इससे अधिकारी पहले तो भौचक दिखे। फिर सभी ने राहत की सांस ली। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि दिल्ली में कार्यक्रम होने के चलते अचानक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हुआ है। गौरतलब हो कि इसके पूर्व रातोंरात ऐरिया के रामलीला मैदान पर चिन्हित स्थल पर हेलीपैड का निर्माण लगभग पूरा कर दिया गया था। हालांकि कार्यक्रम निरस्त होने से अधिकारी सुकून महसूस कर रहे हैं।