{"_id":"594d5f3a4f1c1b25588b4606","slug":"11498242874-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 76 प्रशिक्षित युवाओं का हुआ कंपनी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 76 प्रशिक्षित युवाओं का हुआ कंपनी में चयन
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
76 युवाओं को मिला रोजगार
आईटीआई परिसर में तकनीकी रोजगार मेला आयोजित
बहराइच। राजकीय आईटीआई परिसर में शुक्रवार को तकनीकी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों में 76 युवाओं को चयनित किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित मेले को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी अरुण गौड़ ने कहा कि तकनीकी शिक्षा बेरोजगारी को दूर करने का माध्यम है। इसमें दक्षता हासिल करने के बाद कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रह जाता है। इस क्षेत्र में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों व कौशल विकास मिशन की ओर से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। रोजगार मेले में कंपनियों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। इन पर युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य एके त्रिपाठी ने बताया कि विनुथना फर्टीलाइजर्स, काफी कैफे डे, कम्पास ग्रुप, हुंडई, टाटा मोटर्स आदि कंपनियों ने शिविर में साक्षात्कार के बाद 76 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया है। मेले में 286 युवाओं ने प्रतिभाग किया। कौशल विकास मिशन के मैनेजर खजांची लाल यादव ने बेरोजगारों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ज्वाला प्रसाद, रामतेज, अनुसुईया पांडेय, डीके त्रिपाठी, प्रणव प्रकाश सिंह, प्रवीन कुमार, पीयूष तिवारी आदि मौजूद रहे।