फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1137 candidates was forfeited bail

1137 प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानत

Wed, 04 Nov 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 04 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में महज 17 प्रत्याशी ही ऐसे रहे हैं, जो जीतने वाले उम्मीदवारों के सामने अपनी जमानत बचा सके हैं। अन्य 1137 प्रत्याशियों की पंचायत चुनाव में जमानत ही जब्त हो गई है।
विज्ञापन


ऐसे में कई कद्दावर नेता के पुत्र व समर्थक भी शामिल हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव से जनता ने कुर्सी हासिल कर उनकी अनदेखी करने वालों को एक नया संदेश दिया है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में जनपद की 64 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव कराया गया था। इसमें 1218 प्रत्याशी चुनाव मैदान में कूदे थे।

जनता के सामने वोट पाने के लिए खूब मिन्नतें भी की गई थीं लेकिन पंचायत चुनाव के परिणाम मतपेटिकाओं के खुलने के साथ ही सामने आने पर लोगों को चौंकने के लिए मजबूर होना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर दो, वार्ड नंबर तीन, वार्ड नंबर 39, 43,18, 23, 47, 48, 52, 54, 55, 58, 59, 60, 61 व 63 से महज एक-एक प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा पाए। जबकि अन्य 1137 प्रत्याशियों की पंचायत चुनाव में जमानत ही जब्त हो गई है।

जमानत जब्त होने वाले प्रत्याशियों में पूर्व मंत्री अक्षयबर लाल गोंड के पुत्र आनंद गोंड व पुत्रवधू, पूर्व विधायक वारिस अली के भाई हकीकत अली, राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध की पुत्रवधू लक्ष्मी समेत अन्य कई अहम लोग शामिल रहे हैं।


पंचायत चुनाव के इस नए उलटफेर से राजनीति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इन प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने से जनता ने संदेश भी दिया है कि पंचायत में जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले जनप्रतिनिधि ही आगे से राजनीति के मैैैदान में डटे रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed