फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   निकाय चुनाव

निकाय चुनाव

Sat, 11 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
निकाय  चुनाव
अध्यक्ष के छह तो सभासद के 33 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान
विज्ञापन


बहराइच। निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम चुनाव की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई। दो नगरपालिका व दो नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के छह दावेदारों तथा सभासद पद के 33 प्रत्याशियों ने बिना लड़े ही चुनाव मैदान छोड़ दिया है।

अब चार चेयरमैन पद के लिए 39 प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी, तो वहीं सभासद पद के लिए 472 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। नगरपालिका परिषद बहराइच में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन

बहराइच नगरपालिका परिषद में चेयरमैन पद के लिए 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।

इसमें भाजपा की ममता गुप्ता, निवर्तमान चेयरमैन हाजी रेहान की पत्नी रुबीना रेहान, सपा की प्रवृत्ति जोशी, बसपा की मोहसिना, कांग्रेस की अल्का महफूज, आम आदमी पार्टी की संतोष कुमारी रस्तोगी, आईएमआईएम पार्टी की तरन्नुम, शिवसेना की कंचन सिंह, नूरा, गुड़िया पाठक, तारा देवी, शाहजहां और सबा ने नामांकन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापसी नहीं की है। किसी भी प्रत्याशी का नामांकन भी खारिज नहीं किया गया है। महज अतिरिक्त सेट को निरस्त कर दिया गया था। नाम वापसी के बाद तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। सभी प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

इसी तरह बहराइच के 31 वार्डों के लिए 254 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। इसमें 12 प्रत्याशियों ने नाम वापसी की है, जबकि दो नामांकन खारिज कर दिए गए। इसके बाद 240 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। अब इनके बाद चुनाव होना तय हो गया है।

नगरपालिका नानपारा में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया था, यहां से निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल मुशीर और ननकऊ ने नाम वापस ले लिए।

इसके बाद नानपारा में सपा के अब्दुल वहीद, बसपा की तबस्सुम, कांग्रेस के अब्दुल मोहीद, भाजपा के अशोक, आप की तनवीर अफसर, निर्दलीय रामप्रताप समेत दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यहां के 25 वार्डों के लिए सभासद पद पर 133 नामांकन जमा हुए थे।

9 प्रत्याशियों के नाम वापसी और 3 के नामांकन खारिज होने के बाद अब यहां 121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। नगर पंचायत रिसिया में भाजपा का टिकट कटने से नाराज होकर बागी तेवर अपनाने वाले निवर्तमान चेयरमैन राजेश निगम ने अपने साथ अपनी पत्नी पूर्व चेयरमैन नीरु श्रीवास्तव का नामांकन कराया था।

शुक्रवार को उन्होंने नाम वापस ले लिया। उनके साथ ही निर्दलीय आनंद कुमार और मोहम्मद आरिफ ने भी नाम वापस लिए हैं। यहां अब राजेश निगम, भाजपा के जयप्रकाश, निर्दलीय महमूद, सपा के साबित अली, कांग्रेस के सलाहुद्दीन और निर्दलीय मुन्नी देवी चुनाव मैदान में हैं।

यहां के 11 वार्डों से सभासद पद के लिए 58 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए थे। जिसमें तीन प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद अब 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

इसी तरह जरवल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। यहां से निवर्तमान चेयरमैन मोहम्मद अनीस राइनी, सपा के शकील राइनी, कांग्रेस की तस्लीम बानो, निर्दलीय अशोक सोनी, वसीमुननिशां, शमीम, मनीष कुमार, शकील अहमद, सालिहा और मोहम्मद जियाउलहक ने नामांकन किया था।


मगर निर्दलीय जियाउल हक ने शुक्रवार को नाम वापस ले लिया। इसके बाद यहां नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। यहां के 13 वार्डों के लिए 58 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। तीन प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद यहां अब 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed