फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पानीपत में काम कर रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

पानीपत में काम कर रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

Fri, 13 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में काम कर रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत
पानीपत में काम कर रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत
विज्ञापन


बहराइच। फखरपुर क्षेत्र निवासी एक युवक पानीपत में काम कर रहा था। बुधवार की शाम को फैक्ट्री मालिक ने युवक की तबियत खराब होने की बात कहते हुए उसे बहराइच भेज दिया। यहां युवक के पहुंचते ही मौत हो गई।

भाई ने फैक्ट्री मालिक पर मारने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फखरपुर थाना अंतर्गत बुबकापुर ग्राम पंचायत के शिवनाथपुरवा निवासी राममिलन अवस्थी (27) पुत्र संतोष अवस्थी पानीपत में एक फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन


भाई पुत्तन अवस्थी ने बताया कि बुधवार की सुबह मालिक ने फोन करके राममिलन की तबियत खराब होने की बात कही। इसके बाद राममिलन को घर भेजने को कहा तो पुत्तन ने खुद पानीपत आने की बात कही। इसके बावजूद फैक्ट्री मालिक ने राममिलन को एंबुलेंस से फखरपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। फखरपुर पहुंचते ही राममिलन की मौत हो गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुत्तन ने फैक्ट्री मालिक पर भाई को मारने-पीटने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पुत्तन की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजीत वर्मा ने बताया कि तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed