फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कट्टे की नोंक पर बदमाशों ने व्यवसायी को लूटा

कट्टे की नोंक पर बदमाशों ने व्यवसायी को लूटा

Wed, 30 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
कट्टे की नोंक पर बदमाशों ने व्यवसायी को लूटा
हरदी (बहराइच)। एक दवा व्यवसायी को रात में दुकान बंद कर घर जाते समय बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर लूट लिया। बदमाश नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


विरोध पर व्यवसायी को मारापीटा भी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगांव थाना अंतर्गत खसहा मोहम्मदपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह की दवा की दुकान महाराजगंज कस्बे में है।
विज्ञापन


प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात 10 बजे के आसपास वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। पड़ोसी भीम सिंह भी था। बाइक सवार दोनों व्यक्ति जब रामगांव थाना अंतर्गत खरचहा चौराहे पर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी कुछ लोगों ने टार्च दिखाकर बाइक को रोकवा लिया। बाइक के रुकते ही बदमाशों ने कनपटी पर कट्टा लगा दिया। तलाशी लेने लगे। देवेंद्र के विरोध करने पर उन्हें कट्टे की बट व घूसों के प्रहार से पीटा।


भीम सिंह ने विरोध किया तो उन्हें भी मारापीटा। बदमाश देवेंद्र के पास मौजूद 20 हजार रुपये नकदी, दोनों व्यक्तियों के मोबाइल, बाइक की चाबी व अन्य कीमती सामान समेटकर चंपत हो गए।

थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed