{"_id":"59e391854f1c1bd0538b7abc","slug":"101508086149-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच 1302 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच 1302 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी टीईटी परीक्षा
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। यूपीटीईटी की परीक्षा रविवार को जनपद के पांच केंद्रों पर आयोजित हुई। मूल अंक पत्र नहीं लाने के कारण कई परीक्षार्थियों को बाहर कर दिया गया। 1302 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। सभी केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मजिस्ट्रेट की निगरानी में केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन जनपद के पांच केंद्रों में रविवार को हुआ। शहर के महाराज सिंह इंटर कालेज, किसान डिग्री कालेज, महिला डिग्री कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज और राजकीय इंटर कॉलेज में 6818 परीक्षार्थियाें को परीक्षा देनी थी। परीक्षा को देखते हुए सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। इसके साथ ही आयोग से नामित किए गए पर्यवेक्षक भी पूरी परीक्षा पर नजर रख रहे थे। सघन चेकिंग के बाद सभी को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा में 1302 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। जबकि 5516 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। डीआईओएस ने बताया कि जिले के किसी भी केंद्र पर कोई भी अभ्यर्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं संपन्न हुईं। जो अभ्यर्थी मूल अंकपत्र नहीं लाए, उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया।
इन छात्रों समेत 50 से अधिक को नहीं मिला प्रवेश
किसान डिग्री कालेज व महिला डिग्री कालेज में टीईटी की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी गीता देवी, सरोज श्रीवास्तव, सादमा यासमीन, मोहम्मद शौकत अली, अंजू श्रीवास्तव, सरोज, आशुतोष मौर्या, नवनीत कुमार, दुर्गावती, इंद्रपाल, अनीस अहमद समेत 50 से अधिक अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र न लाने के कारण परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया। प्रवेश न मिलने से कुछ अभ्यर्थी रोने भी लगे, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
महाराज सिंह के अभ्यर्थियों ने लगाए आरोप
द्वितीय पाली में आयोजित टीईटी परीक्षा में आए अभ्यर्थी रविशंकर, शोभित कुमार, इंदू मौर्या, सोनिका पुष्कर, उपेंद्र कुमार, राजितराम समेत 15 से अधिक अभ्यर्थियों ने बताया कि महाराज सिंह सेंटर पर अधिकारियों ने मनमानी की। यहां पर मूल अंकपत्र के साथ न आए कुछ अभ्यर्थियों को प्रवेश दे दिया। जबकि उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। छात्रों ने कहा कि बैक पेपर में अंकपत्र लगाने के कारण उनके पास मूल प्रति नहीं थी। लेकिन प्रशासन ने एक न सुनी। सभी ने जिलाधिकारी को पत्र दिया है।