फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   100 teachers absent from schools

स्कूलों से गैरहाजिर मिले 100 शिक्षक

Mon, 04 Jul 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की हिदायत और निरीक्षण के बावजूद जिले में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के रवैए में सुधार नहीं दिख रहा है। सोमवार को अधिकारियों ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया तो 100 अधिक शिक्षक गैरहाजिर मिले। 80 फीसदी स्कूलों में मिड डे मील नहीं बना था।
विज्ञापन


निरीक्षण करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट पर बीएसए ने गैर जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। गैरहाजिर शिक्षकों को विभागीय दंड के साथ ही निलंबन की कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


मिड डे मील व्यवस्था जांचने और पठन-पाठन की गुणवत्ता दुरुस्त रखने के लिए चार जुलाई को विशेष अभियान चलाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया था। उसी के तहत खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सोमवार सुबह आठ बजे से स्कूलों का मुआयना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह क्रम दोपहर तक चला। इस दौरान पयागपुर में 18, हुजूरपुर में 13, विशेश्वरगंज में नौ, चित्तौरा में 12, रिसिया में 16, मिहींपुरवा में 10, कैसरगंज में 14, जरवल में 18, फखरपुर में 12, महसी में 20 समेत 100 से अधिक शिक्षक ड्यूटी से गैरहाजिर मिले।

निरीक्षण के दौरान 80 फीसदी स्कूलों में मिड डे मील बनता नहीं पाया गया। निरीक्षण की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों ने बीएसए कार्यालय भेजी है। उसके आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ उनका निलंबन भी किया जा सकता है। 


बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह का कहना है कि शासन और सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर सोमवार को सभी स्कूलों की चेकिंग हुई। जो शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले हैं उनसे स्पष्टीकरण तलब करते हुए निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed