फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 seats of block pramukh are in the favour of samajwadi party

बहराइच में ब्लॉक प्रमुख की दस सीटों पर सपा का कब्जा तय

Fri, 05 Feb 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 05 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
10 seats of block pramukh are in the favour of samajwadi party
बहराइच। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए नामांकन से ये साफ हो गया है कि 10 विकासखंडों में प्रमुख की कुर्सी पर सपा का कब्जा होगा। दसों ब्लॉक पर सिर्फ एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं महसी, शिवपुर, विशेश्वरगंज और मिहींपुरवा में सपा प्रत्याशियों को अपने प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, आज नाम वापसी के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बहराइच के 14 विकासखंड मुख्यालयों में शुक्रवार सुबह 10 बजे से नामांकन के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचने लगे।

चित्तौरा में परिवहन मंत्री के करीबी माने जाने वाले वसीम शेरवानी के भाई सईद शेरवानी की पत्नी फईमा का पर्चा दो सेट में दाखिल किया गया।

इसी तरह विकासखंड हुजूरपुर में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय शेखर सिंह, जरवल में नूर हसन, नवाबगंज में बबली पत्नी हरिश्चंद्र, बलहा में साफ्या रानी, रिसिया में सिराज अहमद, पयागपुर में जगरानी, कैसरगंज में ज्योति यादव, तेजवापुर में पेशकार राव और फखरपुर में सुधा सिंह पत्नी सत्यदेव सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दस ब्लॉकों में एक ही नामांकन हुए और ये सभी प्रत्याशी सपा समर्थित हैं। सभी ब्लॉकों पर एआरओ ने नामांकन पत्रों की जांच की, जिसमें परचे वैध पाए गए।

इसके इतर विशेश्वरगंज में सपा के राना अगम सिंह व उनके भाई राना अनिल सिंह के साथ ही पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बीनाराज मिश्रा ने नामांकन पत्र जमा किया।

शिवपुर में सपा की कल्पना मंडल और निर्दलीय उमरई पत्नी दुलारे ने नामांकन किया। महसी में सपा के प्रभाकर बाजपेई और पूर्व विधायक सुरेश्वर सिंह के भाई बृजेश्वर सिंह की पत्नी कृष्णावती ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

मिहींपुरवा में अयोध्या सिंह, श्रवण मदेशिया और विमला दीक्षित ने नामांकन किया। इन चार ब्लॉकों में चुनाव की स्थिति बन गई हैं। अब देखना ये है कि नाम वापसी के बाद कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचते हैं।

मिहींपुरवा में दो प्रत्याशियों ने सपा के समर्थन का किया दावा

मिहींपुरवा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नया मोड़ आ गया है। प्रदेश कार्यालय की ओर से एक सप्ताह पूर्व जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अयोध्या सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया था।

इनके समर्थन में गुरुवार को मिहींपुरवा के जरही रोड पर राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध की अगुवाई में बीडीसी सदस्यों का सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ लेकिन शुक्रवार को अचानक ठेकेदार राजकिशोर दीक्षित की पत्नी विमला दीक्षित ने नामांकन कर दिया।

राजकिशोर का दावा है कि सपा ने उनको समर्थन दे दिया है। इसके बाद उन्होंने नामांकन किया है। हालांकि, इस मामले में सपा का कोई बड़ा नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

प्रस्तावक ने कर दिया नामांकन

विकासखंड चित्तौरा में सईद अहमद की पत्नी फईमा को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया था। इनको सुबह नामांकन के लिए पहुंचना था लेकिन नामांकन दाखिल करने के लिए वह ब्लॉक पर पहुंची ही नहीं।

इनकी प्रस्तावक शमीना ने नामांकन पत्र जमा किया। एआरओ एके सागर ने बताया कि प्रत्याशी के मौजूद नहीं होने की स्थिति में नियमों के अनुसार प्रस्तावक या अनुमोदक नामांकन सेट जमा कर सकता है।


प्रत्याशी के नहीं पहुंचने का मामला काफी चर्चा में रहा। लोगों ने कहा कि जब प्रत्याशी स्वयं नामांकन नहीं कर रहा है तो घर की दहलीज पार कर ब्लॉक के विकास कार्यों को कैसे संचालित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed