फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 538 left the Lakhpal exam

10,538 ने छोड़ी चकबंदी लेखपाल परीक्षा

Sun, 08 Nov 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 08 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल की परीक्षा रविवार को हुई। परीक्षा में 10 हजार 538 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों का एडीएम व चकबंदी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। केंद्रों से ओएमआर शीट कड़ी सुरक्षा में जिला मुख्यालय से लखनऊ के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की ओर से चकबंदी लेखपाल की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए बहराइच में महराज सिंह, आर्य कन्या, गांधी स्कूल समेत कुल 11 केंद्र बनाए गए थे। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 40 परीक्षा केंद्र बने थे। सुबह 11 बजे से केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन


परीक्षा में 20,748 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। लेकिन 10,210 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। दोपहर एक बजे परीक्षा समाप्त हुई। चकबंदी लेखपाल के लिए आवेदन करने वाले 10,538 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दो घंटे तक गहमागहमी के बीच केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों पर सुरक्षा के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। रिसिया में सरस्वती इंटर कॉलेज में 366 के सापेक्ष 195, गायत्री महाविद्यालय में 500 के सापेेक्ष 255 और बीना बालिका इंटर कालेज गुरुदत्तपुरवा में 300 के सापेक्ष 161 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed