फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1.10 crore medical college wing will be ready

1.10 करोड़ से मेडिकल कॉलेज का चिकित्सालय विंग होगी दुरुस्त

Tue, 06 Aug 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
1.10 crore medical college wing will be ready
बहराइच के मेडिकल कालेज में ड्रेनेज व्यवस्था सुधरने के बाद जलभराव से मिलेगी निजात। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए शासन ने 1.10 करोड़ के बजट को हरी झंडी दी है। इसके तहत अस्पताल में ड्रेनेज सिस्टम, पाइप लाइन, नाली निर्माण के साथ ही अन्य कार्य कराए जाएंगे। इससे अस्पताल निखरा नजर आएगा। वहीं, जलभराव व गंदगी की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

हल्की सी बरसात में भी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध अस्पताल में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे मरीजों और तीमारदारों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा छुट्टा जानवर भी अस्पताल परिसर में घूमते रहते हैं। इन सब समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन को कार्य योजना भेजी थी। उस कार्य योजना को हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि कार्य योजना के तहत 1.10 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। जिसके तहत अस्पताल परिसर के ड्रेनेज सिस्टम को चाक चौबंद किया जाएगा। पेेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पाइप लाइन नए सिरे से बिछायी जाएगी। वहीं नाली का चौड़ीकरण कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में छुट्टा जानवर न घुसनेे पाएं, इसके लिए कैटल कैैचर प्रणाली की व्यवस्था गेट पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट का आवंटन हो गया है। कार्यदायी संस्था पैक्सपेड को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो चार दिन में अस्पताल परिसर को संवारने का कार्य शुरू हो जाएगा।

5.67 लाख से संवरेगा अस्पताल का उद्यान
अस्पताल परिसर में स्थित पार्क को संवारा जाएगा। इस पर 5.67 लाख का बजट खर्च होगा। शासन ने अस्पताल परिसर के पार्क को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को सौंपी है, जिसका कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधीक्षक ने बताया कि अगस्त के अंत तक पार्क सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed