{"_id":"65c8c8b56a141aac8c04ca72","slug":"zubair-died-due-to-head-injury-the-possibility-of-murder-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-106656-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिर में चोट लगने की वजह से हुई थी जुबैर की मौत, हत्या की आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिर में चोट लगने की वजह से हुई थी जुबैर की मौत, हत्या की आंशका
Mon, 12 Feb 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। लोहे की दुकान पर काम करने वाले किदवई नगर निवासी जुबैर की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। वहीं परिजनों ने मृतक की पत्नी व उसके बच्चों पर जुबैर की हत्या करने का आरोप लगाया था और हंगामा भी किया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि बृहस्पतिवार की शाम किदवई नगर निवासी जुबैर (40) पुत्र अब्दुल वहीद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस दौरान जुबैर के पैरों के नाखून, पलक व कान पर चोट के निशान थे। इस पर परिजनों ने पत्नी व उसके बच्चों पर जुबैर की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने बताया था कि काफी समय से जुबैर व उसकी पत्नी के बीच विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते जुबैर की पत्नी ने अपने बच्चों व अन्य के साथ मिलकर जुबैर की हत्या कराई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें सिर पर चोट लगने की वजह से मौत होना बताया गया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा का कहना है कि हाे सकता है कि गिरकर जुबैर के सिर पर चोट लगी हो या किसी ने धक्का दिया हो, फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि जुबैर की हत्या की गई है तो दोषी जल्द ही जेल के अंदर होगा।