फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   yuvak ne jahar khaaya

घरेलू कलह में युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर

Fri, 11 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
yuvak ne jahar khaaya
घरेलू कलह में युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर
विज्ञापन

खेकड़ा। शहर के मोहल्ला अहिरान में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अहिरान निवासी युवक का कुछ दिन से पत्नी के साथ विवाद चला आ रहा था। परिजनों ने कई बार दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया। लेकिन मामला सुधरने के बजाय बिगड़ता चला गया। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। इसके चलते उसने आवेश में कमरे में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची तो उसे उल्टियां करते देखकर हड़कंप मच गया। उसने शोर मचा दिया। आसपास से लोग पहुुंचे। उसे इलाज के लिए खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी पर इलाज के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों से विवाद हो गया। उन्होंने इलाज कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर युवक ने इलाज कराया। हालत चिंताजनक होने के चलते परिजन उसे इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed