फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   yuvak ke pita ko nahi pata kanha hue panchayat

युवक के पिता को नहीं पता कहां हुई पंचायत

Mon, 31 Aug 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा (बागपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा (बागपत) Updated Mon, 31 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
yuvak ke pita ko nahi pata kanha hue panchayat
खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव की पंचायत के फरमान की गूंज लंदन तक पहुंच गई। मगर, जिस परिवार के खिलाफ यह फरमान सुनाया गया था, उसे अभी तक यह भी नहीं पता कि यह पंचायत गांव में कहां हुई थी।
विज्ञापन


दलित युवक का पिता, बसपा विधायक लोकेश दीक्षित के साथ उनके बड़ौत रोड स्थित ऑफिस पर पहुंचा। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उससे जानकारी की कि खाप पंचायत ने यह फरमान गांव में किस स्थान पर सुनाया।
विज्ञापन


उसकी तारीख क्या थी और उसमें कौन-कौन लोग शामिल रहे थे? युवक के पिता ने कहा कि युवती के परिवार के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उनके डर से वे तो परिवार के साथ 29 मई को गांव से दिल्ली चले गए थे। गांव में पंचायत 30 जुलाई को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे यह जानकारी नहीं है कि गांव में किस स्थान पर पंचायत हुई और उसमें कौन-कौन शामिल रहे। उन्हें तो गांव में हुई पंचायत की लोगों ने जानकारी दी थी।

 उसके बाद जब भी वे केस में संबंध में बागपत कोर्ट या अन्य स्थान पर आते है, तभी युवती के परिजन और गांव के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। इससे वे काफी भयभीत है।



पुलिस पर सुरक्षा न देने का आरोप ः बागपत। युवक के पिता का कहना है कि वे अपनी पत्नी के साथ गांव में केस के संबंध में आए हुए है। उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। पुलिस अधिकारी उन्हें सुरक्षा मुहैय्या नहीं करा रहे है। विधायक लोकेश दीक्षित ने भी इस पर नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed