{"_id":"66a63b60e006518ffd069381","slug":"youths-of-a-particular-community-pulled-the-young-man-out-of-the-bus-and-beat-him-up-baghpat-news-c-28-1-bag1001-116088-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वर्ग विशेष के युवकों ने बस से खींचकर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वर्ग विशेष के युवकों ने बस से खींचकर युवक को पीटा
विज्ञापन
-झगड़े में केले की ठेली भी पलटी गई, पुलिस ने ठेली वाले को पकड़ा
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव के रहने वाले मयंक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को दिल्ली जा रहा था। शहर में चमरावल बस स्टैंड पर पहुंचा तो वर्ग विशेष के युवक की ठेली पर एक गिलास जूस पीने के बाद 50 रुपये ऑनलाइन देकर दिल्ली जाने वाली बस में बैठ गया।
मयंक ने आरोप लगाया कि तभी वर्ग विशेष के ठेली वाला युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और बस में चढ़कर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। इसके बाद बस से नीचे उतार लिया और लोहे की चेन से चेहरे पर कई वार कर घायल कर दिया। पुलिस को कॉल करने का प्रयास किया तो उसका फोन तोड़ दिया। बस स्टैंड पर खड़े लोगों ने बीच-बचाव कराया तो उन्हें भी धमकी दी गई। उधर, घटना का पता चलने पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। झगड़े में इमरान की ठेली भी पलट गई। पुलिस का कहना है कि घायल का उपचार कराया गया है, जिसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।