फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youths of a particular community molested the girl

खेत में कूडा डालने गई युवती से विशेष समुदाय के दो युवकों ने की छेड़खानी

Fri, 07 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youths of a particular community molested the girl
युवती से समुदाय विशेष के युवकों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

विरोध करने पर पीड़ित के मामा के घर में घुसकर बोला हमला, ममेरा भाई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रमाला क्षेत्र के एक गांव में खेत में कूड़ा डालने गई युवती से समुदाय विशेष के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। किसी तरह युवती घर पहुंची और आपबीती बताई। आरोप है कि शिकायत कर घर लौटे पीड़िता के मामा व ममेरे भाई पर हमला कर घायल कर दिया। हालांकि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है। इस पर पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई।
मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवती रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई है। वह बीती पांच अक्तूबर की शाम खेत में कूड़ा डालने गई थी। इसी दौरान गांव के ही समुदाय विशेष दो युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध कर शोर मचा दिया।
विज्ञापन

इस पर युवती का ममेरा भाई मौके पर पहुंच गया तथा छेड़छाड़ का विरोध किया। आरोपियों ने युवती के ममेरे भाई की लात-घूसों से पिटाई कर दी। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने घर में घुसकर युवती के मामा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर फरमान, समीर, साबिर व रहीसू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed