फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth who contribute to sports and social work will get Vivekananda Youth Award

Baghpat News: खेल व सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले युवाओं को मिलेगा विवेकानंद यूथ अवार्ड

Fri, 26 Jul 2024 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth who contribute to sports and social work will get Vivekananda Youth Award
- युवा कल्याण विभाग करेगा सम्मानित, डीएम व सीडीओ की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खेल, सामाजिक व अन्य कार्यों में योगदान देने वाले युवाओं को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड ब्लॉक स्तर पर एक-एक व जिला स्तर पर दो युवाओं को मिलेगा। इसके लिए डीएम व सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। युवा कल्याण विभाग ने युवाओं से आवेदन मांगे हैं।

युवा कल्याण विभाग ऐसे युवाओं को प्रदेश स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड देकर सम्मानित करता है, जो सामाजिक कार्य करते हैं। इनमें खेलकूद, सामाजिक, पौधरोपण, परिवार कल्याण, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय का निर्माण, जैविक खेती, राष्ट्रीय एकीकरण, आपदा प्रबंधन आदि कार्य शामिल हैं। अवार्ड के लिए युवा पांच अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। डीएम व सीडीओ की संस्तुति के बाद आवेदनों को जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद चयनित होने वाले युवाओं को कार्यक्रम कर जिला स्तर पर अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed