{"_id":"5f4be39c8ebc3e3d16785404","slug":"youth-should-cooperate-in-the-campaign-to-make-the-district-crime-free-yogesh-dhama-baghpat-news-mrt4987661102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को अपराध मुक्त करने की मुहिम में सहयोग करें युवा : योगेश धामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को अपराध मुक्त करने की मुहिम में सहयोग करें युवा : योगेश धामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि युवा किसी भी समाज की ताकत होते हैं। जिले को अपराध मुक्त करने में युवाओं का सहयोग जरूरी है। इसके लिए जो मुहिम चलाई जा रही है, उसमें युवाओं का सहयोग चाहिए।
दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं की बैठक में धामा ने कहा कि अपराध से जिले की छवि खराब हो रही है। युवाओं को अब जिले की उन्नति में अपना योगदान करना होगा। सब साथ मिलकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार युवाओं के लिए कार्य कर रही हैं। खेल, खिलाड़ियों और शिक्षा के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की नीति में युवा सबसे प्राथमिकता में हैं। विधायक प्रतिनिधि राजीव दांगी ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचे अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष हरीश गुर्जर ने विधायक को ज्ञापन दिया। पाबला स्कूल का नामकरण गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखा जाए। मेनपाल, रणवीर एडवोकेट, मनोज प्रधान, काला प्रधान, राजू प्रधान, लल्लू पहलवान, बाबू, समीर, संदीप कुमार, रिंकू बंसल, वीरेंद्र बैंसला, कौशिंद्र पाबला, अमित पाबला, डॉ प्रदीप कुमार, कुलदीप गुर्जर मौजूद रहे।