{"_id":"611d47d78ebc3e79fe261eb0","slug":"youth-shot-for-resisting-abusing-baghpat-news-mrt552282353","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली देने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पाबला गांव का मामला, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव में गाली देने का विरोध करने पर युवक से पहले घर में घुसकर मारपीट गई और इसके बाद गोली मार दी गई। युवक को दोनों गोली पैर में लगी है, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। इस मामले में घायल के परिजनों ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पाबला बेगमाबाद के रहने वाले बबलू पर मंगलवार शाम को मकान में घुसकर गांव के ही चार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद बबलू पर तमंचे से गोली चला दी गई। पैर में दो गोली लगने से बबलू घायल हो गया। उसको बचाने आए परिवार के गजेंद्र पर भी हमला कर दिया गया। वह भी घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच की। घायल गजेंद्र के भाई करतार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर से पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में जा रहे थे। उस दौरान ही विपक्षी युवक ने गाली देनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार पर हमला किया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अमित, दीपक, चंद्रपाल व धर्मसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मुनेशपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।