फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth's death, by collision of Cantor

कैंटर के रौंदने से युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 22 Nov 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 22 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth's death, by collision of Cantor
अजय की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत-बहालगढ़ मार्ग पर निवाड़ा मोड़ के पास कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। वह दोनों हरियाणा में फैक्ट्री में ड्यूटी करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी अजय कुमार सोनीपत के बहालगढ़ स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गौरीपुर गांव में किराए पर रहता था।
विज्ञापन


मंगलवार शाम फैक्ट्री में ड्यूटी करके बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसका साथी रोहित उर्फ लाला निवासी फैजपुर-निनाना भी साथ था। जैसे ही निवाड़ा गांव के मोड़ के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। इससे बाइक सवार अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी रोहित घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी चालक कैंटर को लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंपा। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

युवक अजय के दो बच्चे है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वह बार-बार बेहोश हो रही है। उधर, सिसाना गांव निवासी कुलदीप चौहान ने बताया वह गांव में ही दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को क्रास कर रहा था।

इसी दौरान बागपत की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उसको टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसका उपचार चल रहा है।


दूर तक घसीटा ले गया कैंटर चालक
बागपत। हादसा होने के बाद चालक ने कैंटर को लेकर भागने की कोशिश की। वह बाइक और युवक अजय को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया था। रोहित बचाओ-बचाओ चिल्लाया। इसके बाद ही लोगों ने इकट्ठे होकर चालक को पकड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed