फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth raised problems

Baghpat News: युवाओं ने उठाई समस्याएं तो डीएम बोले, हम खुद भी जागरूक बने

Thu, 30 Mar 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 30 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth raised problems
बागपत के पक्काघाट पर संसद की तर्ज पर आयोजित पड़ोस युवा संसद में युवक सागर के सवालों का जवाब देत
बागपत। यमुना किनारे घाट पर हाट कार्यक्रम में बुधवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। यहां युवाओं ने समस्याएं उठाई तो डीएम राजकमल यादव ने उनके निस्तारण पर चर्चा करने के साथ ही युवाओं को खुद भी जागरूक होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब तक युवा जागरूक नहीं होगा, तब तक व्यवस्था को पूरी तरह नहीं बदला जा सकता है और समस्याएं भी पूरी तरह दूर नहीं हो सकती।
विज्ञापन

युवा संसद में युवाओं ने सवाल किया कि तहसील दिवस में सभी अधिकारी होने के बावजूद ढ़ाई सौ समस्याओं में केवल एक-दो का निस्तारण होता है। समस्याएं अगली बार भी रहती हैं और लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं। इसपर डीएम ने कहा कि जितनी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो सकता है, उनको वहां निस्तारित कराया जाता है और अन्य का निस्तारण बाद में करा दिया जाता है।
विज्ञापन


युवाओं ने व्यवस्था पर भी सवाल उठाए कि कोई भी कार्य कराने के लिए सरकारी कार्यालयों में चक्कर कटवाए जाते हैं और पैसे देने के बाद ही कार्य किया जाता है। एक सचिव पर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पैसे मांगने का आरोप भी लगाया। डीएम ने कहा कि अगर मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना है तो उसकी जानकारी दें और वह सचिव को तुरंत निलंबित करेंगे। योग प्रशिक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि यमुना पक्का घाट पर महिलाएं आती हैं, जिनके साथ छेड़छाड़ की जाती हैं।पक्का घाट का रखरखाव भी नहीं होता है। इसपर डीएम ने कहा कि इस तरह के मामलों में युवाओं को खुद भी जागरूक होना पड़ेगा। हम सबकुछ देखकर शांत हो जाएंगे तो बदलाव नहीं आ सकता है। पटौली के अनुज ढ़ाका ने कहा कि उनकी व सिखेड़ा गांव की एक ही पंचायत है और सिखेड़ा गांव का प्रधान बनने से उनके गांव की अनदेखी की जाती है। डीएम ने कहा कि पटौली का पूरा गांव एक साथ होकर अपने यहां का प्रधान बनाओ। उससे पहले समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने डीएम से सवाल किया कि क्या बिना कोचिंग के यूपीएससी की तैयारी नहीं हो सकती है। इसपर डीएम ने कहा कि ऐसा कहने वाले गलत है और बिना कोचिंग के तैयारी हो सकती है। युवा केंद्र के स्वयंसेवक अमन कुमार ने मन की बात कार्यक्रम की तरह हर महीने युवा संवाद कार्यक्रम करने का आग्रह डीएम से किया। वहां अन्य कई युवाओं ने सवाल किए तो डीएम ने उनका जवाब दिया। वहां पवन शर्मा, शादाब अली, सागर सरोहा आदि को सम्मानित भी किया गया।

डीएम बोले तारीफ मत करो, समस्याओं पर सवाल करो
युवा संसद में कुछ युवाओं ने डीएम राजकमल यादव की तारीफ करनी शुरू कर दी। इसपर डीएम ने कहा कि युवा संसद उनकी तारीफ करने के लिए नहीं है, बल्कि युवा किस तरह से समस्याएं उठाते हैं और उनको कितनी जानकारी है। इसलिए इसका आयोजन किया गया है। वहां एक भाजपा नेता भी माइक लेकर बोलने लगा तो डीएम ने उनको भी बैठा दिया कि यह मंच उनके लिए नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए है।


यमुना आरती की गई तो दीप जलाए
यमुना किनारे घाट पर हाट कार्यक्रम के तहत बुधवार शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जहां भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। उसके बाद मंत्री केपी मलिक, डीएम राजकमल यादव ने यमुना आरती कराई। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए गए और उसके बाद यमुना किनारे दीप जलाए गए, जिनसे यमुना नदी का किनारा जगमगा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed