फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth of Meerut died in road accident

सड़क हादसे में में मेरठ के युवक की मौत

Tue, 17 Nov 2020 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth of Meerut died in road accident
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर का रहने वाला था युवक, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मेरठ के परतापुर निवासी कार सवार युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को बागपत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, मृतक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मेरठ परतापुर निवासी तेजबीर सिंह सोमवार की शाम कार से हरियाणा जा रहा था। रात्रि नौ बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर रटौल अंडरपास के समीप पीछे से तेज गति के साथ आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में तेजबीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजन शव लेकर परतापुर रवाना हो गए। मृतक के भाई विकास ने खेकड़ा कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। वाहन चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed