{"_id":"5f80acf18ebc3e9bc734445f","slug":"youth-of-kasimpur-khedi-died-in-meerut-baghpat-news-mrt5052154120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासिमपुर खेड़ी के युवक की मेरठ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासिमपुर खेड़ी के युवक की मेरठ में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव के युवक की मेरठ के छुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
मृतक अनिल (43) पुत्र महताब कासिमपुर खेड़ी गांव का रहने वाला था। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। वह अविवाहित था। छोटे भाई सुनील ने बताया कि अनिल सात अक्तूबर की सुबह गांव के ही अपने दोस्त अंकित पुत्र निरंजन के साथ उसकी रिश्तेेदारी में मेरठ जिले के छुर गांव गया था। बृहस्पतिवार सुबह अंकित ने फोन कर सूचना दी कि अनिल की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। परिजनों ने अनिल की हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार को अनिल के शव का गांव में दाह संस्कार कर दिया। सुनील ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शिकायत की जाएगी।