{"_id":"64c9531bea4e12d9a002e474","slug":"youth-injured-in-highway-accident-dies-in-delhi-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3811-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईवे पर हादसे में घायल युवक की दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईवे पर हादसे में घायल युवक की दिल्ली में मौत
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास ईंट ढोने वाले ट्रक की टक्कर से घायल हुए ट्रैक्टर सवार युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास सोमवार रात ईंट ढोने वाले ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी थी। जिसमें नंगला बहलोपुर गांव के रहने वाले योगेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हादसे में उसका पिता सुभाष, भाई सनी उर्फ सिद्धार्थ और नवीन यादव घायल हो गये थे। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। बताया कि जिला अस्पताल से उसके भाई सनी उर्फ सिद्धार्थ को दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान घायल सनी उर्फ सिद्धार्थ की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद