फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth dies in suspicious circumstances, dead body found on roadside

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव

Sun, 16 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances, dead body found on roadside
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शनिवार को गुर्जर नगर के समीप पड़ा मिला। पुलिस ने हादसे में मौत होने की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस के मुताबिक खट्टा प्रह्लादपुर गांव निवासी विकास (30) पुत्र योगिंद्र कुमार शुक्रवार की रात बागपत से बाइक से घर लौट रहा था। शनिवार को पुलिस को गश्त के दौरान गुर्जर नगर के समीप पुलिस को उसका शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिए जाने से मौत होने की आशंका है। सिर में चोट के निशान मिले है। चांदीनगर पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed