फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth dies due to drowning while taking a bath in a pond

चौबली में तालाब में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Tue, 30 Mar 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning while taking a bath in a pond
छपरौली। क्षेत्र के चौबली गांव में दुल्हैंडी के दिन चार युवक गांव के तालाब में नहा रहे थे। नहाते समय एक युवक डूब गया। पुलिस की उपस्थिति में गोताखोरों ने उसका शव निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दुल्हैंडी के दिन करीब तीन बजे गांव के चार युवक तालाब में स्नान रहे थे। इस दौरान एक युवक पानी में डूब गया। जबकि चार युवक बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने तालाब में डूबे युवक को तलाश किया, कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर बुलाए। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों को 20 वर्षीय कुलदीप का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुलदीप अविवाहित था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में भी मातम छा गया। थानाध्यक्ष छपरौली ने बताया कि चौबली गांव में तालाब में नहाते समय एक युवक डूब गया था। शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसी से द्वेष भावना या रंजिश की कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed