{"_id":"606363fb8ebc3ec4ab1a6f1f","slug":"youth-dies-due-to-bike-slipping-baghpat-news-mrt5321775134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर कलां में हाईवे पर एक व्यक्ति को बचाते समय बाइक फिसल गई। जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरोजपुर निवासी 22 वर्षीय रवि पिचौकरा गांव में अपनी बहन के घर होली खेलने गया था। वहां से वापस लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर कलां गांव में अचानक बाइक के सामने शराबी आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में रवि की बाइक फिसल गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया। त्यौहार के दिन परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।