{"_id":"64c40e6b49550696c00016d4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1833-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रेन की चपेट मेें आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रेन की चपेट मेें आने से युवक की मौत
विज्ञापन
किरठल गांव निवासी मर्तक इसरान का फाइल फोटो।
बड़ौत। असारा गांव के पास बने अंडरपास में भरे पानी से बचने के लिए शु्क्रवार की शाम रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक बाइक सवार युवक की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन है।
किरठल गांव निवासी इसरान (20) पुत्र जाहिद शुक्रवार की शाम किसी काम से बाइक द्वारा असारा गांव जा रहा था। जब वह असारा गांव के नजदीक पहुंचा तो रेलवे अंडरपास में भरे आठ से दस फीट पानी को देखकर वह रेलवे ट्रैक पार करने लगा, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना रमाला थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी शिवदत्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे, तो शव को देख उनमें कोहराम मच गया। युवक की मौत की सूचना पर गांव में भी शोक है।
अंडरपास में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता, आवागमन हुआ ठप
असारा गांव के नजदीक बने अंडरपास में इस समय आठ से दस फीट गंदा पानी है, लेकिन उसकी निकासी के लिए रेलवे प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया। जिस कारण तकरीबन 15 से 20 गांवों का संपर्क टूट गया है, वहीं जो लोग मजबूरन इस अंडरपास से गुजरते है तो उनके साथ हादसा होने की आंशका बनी रहती है। ग्रामीणों में आतिक, खलील, इमरान, समीर, सुभाष आदि ने अंडरपास में भरे पानी से निजात दिलाएं जाने की मांग की।