{"_id":"681130648afb31160a08b249","slug":"youth-beaten-to-death-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-130624-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: युवक की पीट पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: युवक की पीट पीटकर हत्या
विज्ञापन
बिनौली। भाभी की चचेरी बहन से शादी की जिद पर मुकीमपुरा गांव में अनिल (25) निवासी टियावा जिला मुजफ्फरनगर की पीटपीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुज्जफरनगर जिले के टियावा गांव निवासी अनिल के भाई की शादी मुकीमपुरा निवासी सविता सविता के साथ हुई थी। सविता की चचेरी बहन ने शामली में रहकर पढ़ाई की। इस दौरान उसका आना-जाना सविता के घर भी रहता था। बताया कि मंगलवार रात अनिल अपनी भाभी के चाचा अरविंद के घर आया। वहां बातचीत के दौरान अनिल ने भाभी की चचेरी बहन से शादी करने की जिद की। इसी बात को लेकर अनिल की पीटकर हत्या कर दी गई। उधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सविता के चाचा अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद ने पूछताछ में बताया कि अनिल उसकी बेटी को परेशान करता था। इसी वजह से उसने अपनी बेटी को वापस गांव बुला लिया। मंगलवार रात अनिल ने घर आकर जबरदस्ती शादी कराने की जिद करने लगा। अनिल को समझाकर वापस भेजने का प्रयास किया, लेकिन वो नही गया। तभी वहां झगड़ा हो गया। सिर में डंडा लगने से अनिल की मौत हो गई। उधर देर रात एसपी सूरज कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बरामदे में पड़ा मिला शव
मृतक अनिल का शव मुकीमपुरा गांव में अरविंद के घर के बरामदे में पड़ा मिला। आरोपी अरविंद भी अपने मकान में ही मिला। इसके बाद पुलिस ने अरविंद को पकड़ लिया।
-- -- -- -
देर रात तक नही पहुंचे परिजन
अनिल की हत्या के बाद उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई। इसके कई घंटे बाद भी उसके परिवार वाले न तो मुकीमपुरा और न ही थाने पहुंचे।
वर्जन-
प्रथमदृष्टया जांच में सिर में डंडा लगने से अनिल की मौत होना लग रहा है,जो अपनी भाभी की चचेरी बहन से शादी की जिद कर रहा था। इसी विवाद में उसकी हत्या हुई। सूरज कुमार राय, एसपी।