{"_id":"5e2741138ebc3e4ad30924ab","slug":"youth-arrested-for-bicycle-theft-kahkra-news-mrt4650625119","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चोरी में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चोरी में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
साइकिल चोरी में युवक गिरफ्तार
खेकड़ा। खेकड़ा शहर के मुख्य बाजार से चोर एक किशोर की साइकिल उठा ले गए। इस वारदात की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
छोटा बाजार निवासी अतुल रोहिल्ला ने हाल ही में बेटे साइकिल खरीदी थी। सोमवार की शाम वह साइकिल लेकर बाजार गया था। किशोर साइकिल खड़ी कर एक दुकान में सामान लेने चला गया। इसी दौरान आरोपी साइकिल लेकर खिसक गया। लेकिन चोर की यह करतूत पास के दुकान में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित अतुल ने कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक साइकिल उठाते हुए फुटेज में दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने पहचान कर आरोपी कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी को दबोच लिया।