{"_id":"0cb9d1ccfdbb11e9d1bc946cc7d8fc0a","slug":"young-man-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली क्षेत्र के शबगा औढ़ापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को बोरी में बंधा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इब्राहिमपुर गांव के युवक अनुज उर्फ अर्जुन के रूप में हुई है। चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक अर्जुन नशे के कारोबार में जेल गया था और वर्तमान पर जमानत पर बाहर था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने छपरौली थाना पुलिस को सूचना दी कि शबगा औढ़ापुर मार्ग पर बोरी में बंधा एक शव पड़ा है। बोरी से काफी दुर्गंध उठ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी को कब्जे में ले लिया। एसओ के मुताबिक बोरी को खुलवाया गया तो करीब 28 वर्ष के एक युवक का शव मिला। उसके हाथ पर अर्जुन लिखा हुआ था।
शिनाख्त कराई तो पहचान इब्राहिमपुर माजरा गांव के युवक अनुज उर्फ अर्जुन के रूप में हुई। उसके शव पर चाकू के वार के पांच निशान थे। जांच पड़ताल कराई गई तो पता चला कि अर्जुन का परिवार वर्तमान में मुरादनगर में रह रहा है, जबकि वह छपरौली में अपनी ननिहाल में रह रहा था।
विज्ञापन
सीओ रमाला के मुताबिक अर्जुन करीब दो माह पूर्व कचहरी के हवालात में एक बंदी को नशे की गोली देते हुए गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिन पूर्व वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और नशे के कारोबार को माना जा रहा है। फिलहाल उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा गया है।