{"_id":"664547da7d69d4ddf30ffa85","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-109616-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान
Thu, 16 May 2024 05:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 16 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। जौहड़ी गांव के एक युवक ने बुधवार देर शाम ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। हादसे के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम लगभग छह बजे सूचना मिली की एक युवक ने बुढ़ाना रेलवे फाटक के पास कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मौके पर पुलिस को भेजकर उसकी पहचान कराई गई। जौहड़ी गांव निवासी रितेश (30) के रूप में उसकी पहचान हुई है। वह शादीशुदा था और एक बेटा व दो बेटी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद परिजन गमगीन है। खुदकुशी करने का कारण का कुछ पता नहीं चल सका है।