फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   You have to handle the city

शहर के लिए आपको संभलना ही होगा

Sun, 07 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
You have to handle the city
बागपत। मुगलपुरा मोहल्ले के दो घरों में कोरोना संक्रमण के 15 मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में चिंता का माहौल है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में 385 घरों का सर्वे किया। 20 घरों के 69 लोगों को होम क्वारंटीन किया। 54 के सैंपल भी लिए। लोगों को समझाया कि अगर आप संभलेंगे तो शहर की सेहत बची रहेगी। खुद के लिए और अपने नगर के लिए घरों में ही रहिए।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की टीम ने रविवार को मोहल्ला पूरी तरह सील कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत के नेतृत्व में रविवार को मोहल्ले में आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम से घर-घर सर्वे कराया। सर्वे के दौरान टीम को देखकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने दरवाजे बंद करने शुरू कर दिए। मगर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को समझाया कि मास्क, सोशल डिस्टेंस और अन्य सावधानियां बरतकर ही कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि 385 घरों का सर्वे किया गया है। यहां 20 घरों में 69 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। यही नहीं 54 लोगों के सैंपल लिए। सर्वे के दौरान बबीता गुप्ता, मंजू, राजवंती, सुनीता, दीपा, शबनम, गीता, रजनी, सीमा, इंद्रेश, पूनम के अलावा डब्लूएचओ से सतेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

खतरे में शहर और जनाब बेच रहे थे समोसे
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने सर्वे के दौरान मोहल्ले में समोसे पकौड़ी की दुकान बंद कराई। उन्होंने समझाया कि मुगलपुरा में अधिक केस मिल रहे हैं, इस तरह दुकान खोलना गलत है। संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को देखते ही मची भगदड़
बागपत। सर्वे करने के लिए मोहल्ले में पहुंची टीम को देखते ही लोगों, महिलाओं व बच्चों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपने घरों में घुस गए और दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस ने लोगों के दरवाजे खुलवाकर सर्वे कराया।

सड़कों पर घूमते मिले बच्चे
बागपत। सर्वे के दौरान टीम को दुकान पर दो बच्चे भी दुकान खोले हुए मिले। टीम के पूछे जाने पर बच्चे बोले कि उन्होंने दुकान नहीं खोली है, वह तो सामान लेने आए है। टीम ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed